Tuesday, May 19, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में अनोखी पहल: पालिका अधिकारी और पूरा स्टाफ साइकिल से पहुंचा...

चिड़ावा में अनोखी पहल: पालिका अधिकारी और पूरा स्टाफ साइकिल से पहुंचा दफ्तर, पर्यावरण बचाने का दिया बड़ा संदेश

चिड़ावा: नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया और स्टाफ ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

Advertisement's

बढ़ते प्रदूषण, पेट्रोल-डीजल की खपत और खराब होती जीवनशैली के बीच चिड़ावा नगर पालिका ने एक प्रेरणादायक पहल कर आमजन को बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर झुंझुनूं के आह्वान पर नगर पालिका चिड़ावा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया अपने पूरे स्टाफ के साथ साइकिल से कार्यालय पहुंचे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

Advertisement's

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया ने बताया कि आज के समय में तेजी से बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती खपत को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक साधनों को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन भी साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करे तो इससे प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

इस अभियान के तहत सुबह नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने घरों से साइकिल पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को साइकिल से पहुंचता देखकर आमजन ने भी इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया।

Advertisement's

नगर पालिका प्रशासन ने उम्मीद जताई कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की इस पहल से प्रेरणा लेकर आम नागरिक भी अपनी दिनचर्या में साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देंगे। इससे शहर में प्रदूषण कम होगा, ईंधन की बचत होगी और चिड़ावा को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement's

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया के साथ कनिष्ठ अभियंता आकाश जांगिड़, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष संजय चौधरी, दीपक जांगिड़, नरेंद्र ड्राफ्टमैन, रघुवीर सैनी, आनंद सैन, नितेश, अनिल, अंग्रेज सिंह, अमित और सलीम सहित नगर पालिका चिड़ावा का स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!