चिड़ावा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को सहकर्मियों ने दी बधाई

चिड़ावा: ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हाल ही में हुए पदोन्नति में रघुवीर सैनी को प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी और शेखर शर्मा को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस खुशी के अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

बधाई देने वालों में सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, एसीबीईओ कय्यूम अली, मुकेश कुमार सैनी, लीलाधर सैनी, अनूप सैनी, करमवीर थाकन, जय सिंह कटेवा, कपिल सिंह, मीना कुमारी, सुषमा देवी, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र फोगाट और दीपक पारीक शामिल थे। सभी ने नव पदोन्नत अधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा ने नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति कार्यालय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि नव पदोन्नत अधिकारी अपने नए पदों पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!