Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 साल...

चिड़ावा पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था फरार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिले के आदतन, टॉप-10, फरार, ईनामी एंव वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान मे विशेष टीम का गठन कर की गई कार्यवाही में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 1 साल से फरार चल रहे आरोपी को चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी विनोद कुमार सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी, 2023 को चिड़ावा थाने में ढाणी रायपुर अहीरान, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुन्झुनू (राज.) के रहने वाले विनय यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह (19 वर्ष), जाति अहीर तथा राजेश उर्फ कालू पुत्र सुनिल कुमार (20वर्ष), जाति अहीर के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला पीड़ित महिला ने दर्ज करवाया था।

पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर अभियोग संख्या 107/23 दिनांक 26.02.2023, धारा 376डी, 323 भादंसं थाना चिडावा पर दर्ज किया गया था। प्रकरण में अनुसंधान वृताधिकारी चिड़ावा द्वारा किया जा रहा था। जांच अधिकारी ने पीड़िता का मेडिकल करवा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रकरण में पूछताछ के बाद नामजद आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरा आरोपी राजेश उर्फ कालू प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। फरार आरोपी के न्यायालय से धारा 37 पुलिस एक्ट के तहत वारण्ट जारी करवाया गया था तथा मुल्जिम विनय यादव के खिलाफ चालानी आदेश प्राप्त करके आरोपी राजेश उर्फ कालू के खिलाफ धारा 173(8) दप्रस में अनुसंधान जारी रखा गया।

पुलिस टीम को अनुसंधान के दौरान ही 1 साल से फरार राजेश उर्फ कालू के बारे में सूचना मिली थी जिसकी तस्दीक के बाद आरोपी को उसके गांव रायपुर अहीरान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में चिड़ावा डीएसपी शिवरतन गोदारा, थानाधिकारी विनोद सामरिया, एएसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रताप, सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह व राजेन्द्र शर्मा शामिल रहे। गिरफ्तारी में विशेष योगदान एएसआई प्रहलाद सिंह का रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!