चिड़ावा: पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 8 आरोपी गिरफ्तार, 42 हजार 9 सौ रुपये जब्त
चिड़ावा, 10 जून: पुलिस ने सोमवार को अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 42,900 रुपये जब्त किए।
चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारा, जिसमें शहर के आसपास चार जगह की गई अलग अलग छापेमार कार्यवाही में 8 लोगों को जूआ खेलते हुए पकड़ा गया।
छापे के दौरान पुलिस ने बामणवास, डांगर के काकड़, रोही बामनवास चमत्कारी बालाजी मंदिर के पास, एलआईसी कार्यालय के पीछे स्थित मंदिर के पास और गुर्जरो की ढाणी जोहड़ में बालाजी मंदिर के पास जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र शिवचरण जाति नायक, प्रमोद पुत्र मोहन लाल, हजारी सिंह पुत्र बच्चन सिंह, उम्मेद सिंह पुत्र नागरमल, शंकर पुत्र भगवानाराम, मुकेश पुत्र बंशीधर, राजू सिंह पुत्र मोहन सिंह और गौपाल स्वामी पुत्र लक्ष्मणदास के रूप में हुई है।
पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।
