चिड़ावा, 26 अप्रैल 2025: चिड़ावा पुलिस ने विकास नगर इलाके में एक कार्रवाई करते हुए दलीप सिंह नामक एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस थाना चिड़ावा के थानाधिकारी आशाराम ने बताया कि 25 अप्रैल, 2024 को उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विकास नगर निवासी दलीप सिंह पुत्र नोरंगलाल अपने घर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु है। सूचना देने वाले ने व्यक्ति की पहचान सफेद धारीदार शर्ट और स्लेटी रंग की पेंट पहने हुए बताई थी।

Advertisement's
Advertisement’s

सूचना की पुष्टि के बाद, थानाधिकारी आशाराम ने पुलिस टीम का गठन किया और विकास नगर में दलीप सिंह के मकान के पास दबिश दी। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति मकान के गेट के सामने खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति से नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम दलीप सिंह पुत्र नोरंगलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 32, विकास नगर, कस्बा चिड़ावा बताया।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने दलीप सिंह की पेंट की दाहिनी जेब में काले रंग की पॉलिथीन की थैली में 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जब दलीप सिंह से इतनी मात्रा में गांजा रखने के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्रवाई में थानाधिकारी आशाराम के नेतृत्व में जय सिंह, जगदीप, योगेश, अमित डाटिका, महेन्द्र कुमार (आसूचना अधिकारी), सविता, मुन्नी और चालक जोगेन्द्र शामिल थे। पुलिस ने महेन्द्र कुमार के विशेष योगदान को सराहा है।

गिरफ्तार आरोपी दलीप सिंह विकास नगर, कस्बा चिड़ावा का रहने वाला है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!