चिड़ावा: मंगलवार को पंचायत समिति चिड़ावा की साधारण सभा की बैठक मात्र 30 मिनट में निपटा दी गई, जबकि बैठक डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई। बैठक में मनरेगा 2025–26 के लिए 476 लाख रुपये का बजट पास किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस कम समय में निपटी बैठक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में सवाल खड़े कर दिए।

पंचायत समिति सभागार में कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर बैठक बुलाई गई। बैठक निर्धारित समय से लगभग 90 मिनट देरी से शुरू हुई, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की। शुरू होने के बाद मात्र 30 मिनट में ही बैठक समाप्त कर दी गई।

बीडीओ अनीषा बिजारणियां ने बताया कि पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के तुरंत बाद मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 के विकास कार्यों के लिए 476 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्ययोजना पर भी सहमति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!