चिड़ावा ट्रैफिक इंचार्ज जयपाल सिंह रणवा बने एएसआई, बधाई व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

चिड़ावा: ट्रैफिक इंचार्ज हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह रणवा का एएसआई पद पर प्रमोशन हुआ है। सहायक उप निरीक्षक बनने पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

वे राजस्थान पुलिस में 1993 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और पहली पोस्टिंग जयपुर में रही थी। बाद में झुंझुनू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उनकी ड्यूटी रही। 2016-17 में वे हेड कांस्टेबल पद प्रमोट हुए। पिछले एक साल से वे चिड़ावा में ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर में लिखित परीक्षा, फिजिकल व इंटरव्यू के बाद जयपाल सिंह रणवा की पदोन्नति एएसआई पद पर हुई है।

राजस्थान पुलिस में 33 वर्ष के सेवा काल के बाद एएसआई बनने पर उनके पैतृक गांव नरहड़ के अलावा झुंझुनू, चिड़ावा, पिलानी, मंड्रेला, सूरजगढ़, देवरोड़, बगड़, सुलताना, सिंघाना सहित अन्य जगहों से उनके दोस्तों और शुभचिंतकों की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!