चिड़ावा: जयपुर से चिड़ावा होते हुए पिलानी जाने वाली लोक परिवहन सेवा की बस गुरुवार को ओजटू तिराहे के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब बस चिड़ावा की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर में सीमेंट के कट्टे लदे हुए थे और टक्कर से बस का सामने का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस में कुल 35 सवारियां मौजूद थीं। टक्कर के दौरान ड्राइवर सीट के ठीक पीछे बैठे तीन से चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दोनों वाहनों की टक्कर दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब बस जयपुर से रवाना होकर चिड़ावा पहुंचने वाली थी। यह बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होती है।

हादसे की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई राजेंद्र अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया और स्थिति को सामान्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!