चिड़ावा: कस्बे के निवासी प्रणीत गुप्ता (विपुल) को अखिल भारत हिन्दू महासभा में झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने संगठनात्मक विस्तार के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी। नई नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पुनिया तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी की अनुशंसा पर चिड़ावा निवासी प्रणीत गुप्ता (विपुल) को झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

बताया गया कि प्रणीत गुप्ता (विपुल) लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी, ताकि हिन्दुत्व विचारधारा का व्यापक विस्तार हो सके।

नियुक्ति की घोषणा के बाद श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार सहित कई सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों ने प्रणीत गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे चिड़ावा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!