पिलानी, 5 सितंबर, 2024: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घुमनसर कलां में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिक्षक दिवस पर श्रद्धांजलि

दहिया ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं और वे हमें ज्ञान और संस्कार देते हैं।

ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घुमनसर कलां के सरपंच नरेन्द्र धनखड़, डॉ. सुरेंद्र सिंह सिहाग, विकास डुमोली, पिलानी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीष चाहर, आभा, बलवीर सिंह, अमरसिंह, अशोक शर्मा, विक्रम मांजू, प्रताप कङवासरा, राजकुमार मीणा, सुबे. सुभाष धनखङ, रणवीर कृषणीया सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!