गुढ़ागौड़जी में फायरिंग मामले में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी, 17 जनवरी 2025: गुढ़ागौड़जी में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

14 जनवरी को रस्मी देवी के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। रस्मी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने लक्की गुर्जर, हेमंतमान, हिमांशुमान, अनिल गढला, रोहत, पुष्पेन्द्र गुर्जर, सुनिल किठानी जैसे लोगों को आरोपी बताया था।

Advertisement's
Advertisement’s

इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी साधनों और सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश की।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों के एक सहयोगी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रवीण कुमार हरियाणा का निवासी हैं।

इस गिरफ्तारी में सुरेंद्र काजला और अमित मोडसरा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!