Monday, August 10, 2026
Homeझुन्झुनूगांव गांव हो रहा बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का भव्य...

गांव गांव हो रहा बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का भव्य स्वागत

झुंझुनू, 22 दिसम्बर 2024: शेखावाटी के पूज्य देव परमहंस पंडित गणेश नारायण जी बावलिया बाबा के निर्वाण उत्सव पर आयोजित दिव्य संदेश यात्रा ने पांचवें दिन मैणास, कुमावास और भगेरा में भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

आज बावलिया बाबा की जन्मस्थली बुगाला से शुरू हुई यह यात्रा पांचवें दिन मैणास पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप की आरती उतारी और यात्रा में शामिल पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, पंडित सियाराम शर्मा, राजेन्द्र सैन और अन्य संयोजकों का स्वागत किया। हवलदार मनीराम खीचड़, महिपाल खीचड़, सुनील काजला और अन्य ग्रामीण भी इस दौरान मौजूद रहे।

यात्रा आगे बढ़कर कुमावास पहुंची। यहां सांवरमल शर्मा, मुकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने बाबा की आरती उतारी और मंगल पाठ में हिस्सा लिया।

अंत में, यात्रा भगेरा पहुंची जहां सभी ने मिलकर बाबा के स्वरूप की आरती उतारी। श्रद्धालुओं को बावलिया बाबा के जीवन के वृतांत से अवगत करवाया गया और बाबा का मंगल पाठ वाचन हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज कसाना, जयकिशन महाजन, द्वारका प्रसाद दर्जी और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!