खाटूश्यामजी, 3 मार्च 2025: प्रशासनिक फैसलों के विरोध में खाटूश्यामजी व्यापार मंडल ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार और प्रतिष्ठानों को पूरी तरह बंद रखते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन
व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी ने वीडियो जारी कर व्यापारियों से पूर्ण बंद में शामिल होने की अपील की। इसके बाद मुख्य बाजार समेत कस्बे के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए।
टीनशेड लगाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित
प्रशासन द्वारा कस्बे की गलियों में टीनशेड लगाने के फैसले के बाद स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुमावत कॉलोनी के निवासियों को यह व्यवस्था किसी कैद से कम नहीं लग रही।

फाल्गुन मेले में पुलिस प्रशासन की सख्ती पर असंतोष
इस बार फाल्गुन मेले में पुलिस और प्रशासन की सख्ती ने नगरवासियों को परेशानी में डाल दिया है। रोजमर्रा के कामकाज में बाधा आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासनिक हठधर्मिता का विरोध करते हुए जल्द समाधान की मांग की है।