सूरजगढ – जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजगढ़ मे आज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्रधान सुमन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया ने बताया कि डॉ. अनिल शर्मा अनमोल के निर्देशन में लगातार स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन शानदार तरीके से किया जा रहा है।

क्विज प्रतियोगिता में डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने मतदान व मतदाता सूची से संबंधित प्रश्न पूछकर मतदान के लिए जागरुक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनोज कुमारी व मनीषा सैनी ने भी मतदान से संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया, डॉ. अनिल शर्मा अनमोल, मनीषा सैनी, लक्ष्मणराम धायल, लक्ष्मी, मनोज कुमारी, चन्द्रकला, अंजुला, रेखा सहित छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!