केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिले युवा नेता मनीष चोटिया, यमुना जल समझौते पर हुई चर्चा

पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता मनीष चोटिया ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मनीष चोटिया ने शेखावत के पिछले कार्यकाल में हुए यमुना जल समझौते के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मनीष चोटिया ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को झुंझुनू, चिड़ावा और पिलानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि चिड़ावा परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की तपोभूमि रही है और झुंझुनू भी विश्व प्रसिद्ध राणी सती मंदिर और कई महान संतों की तपोभूमि रही है। इसके अलावा, पिलानी कस्बा शिक्षा नगरी के रूप में विशिष्ट पहचान रखता है।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ज्ञापन पर आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस संबंध में राजस्थान सरकार को लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!