काजड़ा में भामाशाहों का सम्मान: तालाब का जीर्णोद्धार करवाया, सरपंच की मांग पर चिकित्सालय में 2 हाॅल और स्कूल में 4 कमरे बनवाने की घोषणा की

सूरजगढ: काजड़ा के ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक पार्क का रंग-रोगन कार्य एवं भापर गांव की धमाणी जोहड़ी में पानी की टंकी का निर्माण करवाने वाले भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया का आज ग्राम पंचायत काजड़ा में सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह में सरपंच मंजु तंवर की मांग पर काजड़िया परिवार ने सेठ रतनलाल काजड़िया राजकीय चिकित्सालय में दो हाॅल, पार्किंग टीन शेड व व सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चार कमरे बनवाने सहित अन्य विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया है।

तालाब के जीर्णोद्धार सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाने पर आज भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया का पंचायत वासियों ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सरपंच मंजु तंवर ने भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया को रामलला की तस्वीर भेंट करते हुए काजड़िया परिवार सहित संघी परिवार एवं केड़िया परिवार द्वारा पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भामाशाह काजड़िया परिवार के शिवकुमार काजड़िया, प्रदीप काजड़िया, अजय काजड़िया, आनन्द काजड़िया, विष्णुकांत काजड़िया, अजय कुमार काजड़िया, अनिल काजड़िया, आशा काजड़िया, अंजू , कमला, ऊषा, कविता, रंजना, सुनीला, बेला का गणमान्य पंचायत वासियों ने माल्यार्पण कर साफा पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। काजड़िया परिवार की तरफ से भामाशाह प्रवीण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि काजड़ा ग्राम पंचायत के विकास हेतु काजड़िया परिवार सदैव तत्पर रहेगा। प्रवीण कुमार काजड़िया द्वारा अशोक कुमावत व रोबिन चंदेलिया को शॉल ओढ़ाकर व नगद राशि भेंट कर सम्मान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपसरपंच राकेश कुमावत, भीम सिंह शेखावत, डॉ महेश यादव, महावीर प्रसाद सैनी, कैलाश नागवान, आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गाँधी, भगवती प्रसाद स्वामी, भरत नागवान, सुशील मारवाल, सत्यनारायण सिंगाठिया, विनोद सोनी, जगदीश प्रसाद सेन, नाहर सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, विष्णु नागवान, अनिल कलावटिया, प्रकाश मेघवाल, प्यारेलाल मेघवाल, प्यारेलाल कुमावत, शायर सिंह शेखावत, छंगाराम मिस्त्री, अनिल मिस्त्री, प्रताप सिंह तंवर, मुकेश कुमावत, सांवरमल जांगिड़, विमला जांगिड़, रमेश गुर्जर,राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, रॉबिन चंदेलिया, राजेन्द्र सैनी, संग्राम सिंह शेखावत, मनोज मिस्त्री, दीपक चंदेलिया, मुकेश स्वामी, मुकेश कुमार, बंटी चंदेलिया, लिछमण कुमावत, अंकित नागवान, हिमांशु नागवान, संदीप शेखावत, राम प्रताप जांगिड़, विकी मारवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने किया। सरपंच मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!