लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी गतिविधियों को गति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झुंझुनू लोकसभा का “लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम” 6 फरवरी, 2024 को ए-1 रीको, झुंझुनू स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुखजिंदर रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, ललित यादव, खानूं खां बुधवाली, रामसिंह कस्वां कार्यकर्ताओं से संवाद करेगें।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लोकसभा पर्यवेक्षक हिण्डौली विधायक अशोक चांदना व मुण्डावर विधायक ललित यादव, समन्वयक खानूं खां बुधवाली और जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां लोक सभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम” में भाग लेने झुंझुनू आ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए होने जा रहे इस कार्यक्रम में पीसीसी संभागीय प्रभारी, लोकसभा समन्वयक व पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी सहित झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, लोकसभा के एआईसीसी-पीसीसी पदाधिकारी व सदस्य, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी,अग्रिम संगठन- युवा काग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व इंटक, समस्त प्रकोष्ठ, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,कांग्रेस समर्थित सरपंच, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष, पार्षद एवं समस्त कांग्रेसजन शामिल होंगे ।