चिड़ावा: कंवरपुरा में श्याम बाबा की 20वीं निशान यात्रा 8 फरवरी को सूरजगढ़ के लिए रवाना होगी। इस यात्रा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। यात्रा से पहले विजयपुरा बालाजी मंदिर में भजन संध्या और हवन का आयोजन किया जाएगा।

6 फरवरी को शाम को विजयपुरा बालाजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 7 फरवरी को सुबह 11:15 बजे हवन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी और उपाध्यक्ष कपिल कटेवा ने बताया कि गांव में जनसंपर्क कर निशान यात्रा के बारे में बताया गया है।

8 फरवरी को सुबह 9:15 बजे विजयपुरा कंवरपुरा से निशान यात्रा सूरजगढ़ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महिलाओं ने निशान यात्रा के लिए सिगड़ी तैयार की है। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष कपिल कटेवा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!