Friday, March 13, 2026
Homeचिड़ावाओवरलोड वाहनों के पाल आपस में उलझने से हादसा, बाल बाल बचे...

ओवरलोड वाहनों के पाल आपस में उलझने से हादसा, बाल बाल बचे सवार

चिड़ावा: सूरजगढ़–झुंझुनूं बाइपास पर ओजटू के नजदीक सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब क्षमता से अधिक तूड़ा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन आपस में उलझकर सड़क किनारे पलट गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे ओजटू की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पीछे से आ रही पिकअप एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में लगे पाल आपस में उलझ गए। पाल फंसने से वाहन संतुलन खो बैठे, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।

Advertisement's

जानकारी के मुताबिक, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हरियाणा के जींद से सीकर मंडी की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वाहन पिलानी से तातीजा जा रहा था। दोनों ही वाहनों में तय क्षमता से कहीं अधिक तूड़ा भरा हुआ था, जिससे वाहन आपस में उलझकर असंतुलित हो गए और हादसे की स्थिति बन गई।

गनीमत यह रही कि दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई। दोनों वाहनों के पलटने के बाद भी सड़क पर वाहनों का आना-जाना जारी रहा, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

समाचार लिखे जाने तक वाहन मालिकों द्वारा दोनों वाहनों को सीधा कराने और गड्ढे से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी। किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही की सूचना नहीं मिली है, हालांकि ओवरलोडिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!