Tuesday, July 22, 2025
Homeचिड़ावाओबीसी आयोग में पवन मावंडिया की नियुक्ति पर चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने...

ओबीसी आयोग में पवन मावंडिया की नियुक्ति पर चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, मावंडिया के समर्थन में लगाए नारे

चिड़ावा, 29 मई 2025: हाल ही में पवन मावंडिया को राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गांधी चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां वितरित कीं और रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर उल्लास व्यक्त किया।

Advertisement's
Advertisement’s

समारोह का नेतृत्व पूर्व पंचायत समिति प्रधान कैलाश मेघवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पवन मावंडिया और कैलाश मेघवाल के समर्थन में नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद कार्यकर्ताओं में नरेंद्र गिरधर (नगर मंडल अध्यक्ष), अमर सिंह तंवर, बाबूलाल वर्मा (पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष), नितिराज सिंह शेखावत (पूर्व सरपंच), सुभाष शर्मा (पूर्व चेयरमैन), महेंद्र मोदी, सुरेश जलिन्द्रा (पूर्व पार्षद), मदन डारा (पार्षद), वेजनाथ मोदी, अशोक शर्मा (युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष), गंगाधर सैनी (पार्षद), अंकित भगेरिया (पार्षद), अनुज भगेरिया (पार्षद प्रतिनिधि), सुभाष पंवार, शंभू पंवार, रविकांत भगेरिया, बबलू मनियार, कुलदीप कटारिया, सूर्यकांत, पियूष बाछुका, प्रकाश रोहिल्ला, राकेश शर्मा पाटन, संतोष सैनी, महेश कुमार धन्ना, नवनीत शर्मा, रामचंद्र शर्मा, राकेश सर्राफ, बी एल वर्मा (डॉक्टर), विजय कुमार शर्मा, आशीष धाबाई, प्रवीण पलडिया, सोनू मित्तल, विशाल सुल्तानिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने इस अवसर पर पवन मावंडिया के संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से चिड़ावा क्षेत्र को गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई और मावंडिया को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!