Sunday, March 15, 2026
Homeदेशऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज रात 8 बजे देंगे राष्ट्र को संबोधन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा की गई कड़ी सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी इस ऑपरेशन के बाद देशवासियों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। सेना द्वारा की गई कार्रवाई, पाकिस्तान की ओर से की गई प्रतिक्रिया, और भारतीय जवाबी कार्रवाई के साथ चीन के हथियारों के उपयोग पर उठे सवालों को लेकर देश और दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर टिकी हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सटीक सैन्य कार्रवाई

7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एक निर्णायक सैन्य अभियान चलाया, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। यह अभियान भारत की सीमाओं में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय सेना की सटीक योजना और अचूक लक्ष्य निर्धारण ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया। सेना सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

पाकिस्तान की बौखलाहट: 400 से अधिक ड्रोन हमले

ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही घंटों के भीतर, पाकिस्तान ने भारत पर 400 से अधिक ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी ड्रोन को मार गिराया और देश के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं होने दिया।

यह पाकिस्तान की बौखलाहट और रणनीतिक विफलता को दर्शाता है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह भारत की जवाबी कार्रवाई से पूरी तरह असहज है।

Advertisement's
Advertisement’s

सेना का खुलासा: कराची एयरबेस पर भी हमला, चीन की मिसाइल शामिल

सोमवार को तीनों सेनाओं के महानिदेशकों (डीजी) द्वारा की गई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। एयर मार्शल ए.के. भारती, नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल एस.वी. रमन, और थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव नेहरा ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने कराची स्थित सैन्य अड्डे को भी सटीक निशाने पर लिया।

इस प्रेस वार्ता में एक चौंकाने वाली जानकारी भी दी गई – भारत ने पाकिस्तान द्वारा उपयोग की गई चीन निर्मित PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल के मलबे को बरामद किया है। सेना के अनुसार, यह मिसाइल चीन द्वारा पाकिस्तान को दी गई थी और भारत पर हमले में इसका उपयोग किया गया, जो पाक-चीन सैन्य गठजोड़ की ओर संकेत करता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!