ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चिड़ावा में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों के साथ सर्व समाज ने किया सेना के साहस को नमन

चिड़ावा, 23 मई 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चिड़ावा में तिरंगा रैली निकालकर जश्न मनाया गया। रैली के माध्यम से सेना के साहस और पराक्रम को सलाम किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

तिरंगा यात्रा की शुरुआत अडूकिया स्कूल के निकट स्थित महाकालेश्वर मंदिर से हुई, जो पुरानी तहसील रोड होते हुए विवेकानंद चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

रैली का नेतृत्व जलदाय विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने किया। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की बड़ी भागीदारी रही। पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी इस रैली में शामिल हुए।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चिड़ावा में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों के साथ सर्व समाज ने किया सेना के साहस को नमन

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से राजेंद्र भांभू, संतोष अहलावत, रोहिताश्व धांगड़, नरेंद्र गिरधर, विकास भालोठिया, पृथ्वी राज शर्मा, जय सिंह माठ, अशोक शर्मा, पवन शर्मा नहवाल, बाबूलाल वर्मा, रविकांत शर्मा, शंभू पंवार, रामचंद्र शर्मा, मुकेश जलिंद्रा, सुरेश जांगिड़ (कैप्टन), बृह्मानंद रोहिल्ला, सुरेश भुकर, अनूप नेहरा, राजेंद्र कोच, मुकेश खंडेलवाल, देवेंद्र वर्मा, एल के शर्मा (डॉक्टर), किशोरी लाल, लीलाधर लामोरिया, अरुण दाधीच, सरोज श्योराण, कुसुम लता शर्मा (डॉक्टर), उमा शर्मा, सुलोचना शर्मा, टीना शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

रैली के समापन पर वक्ताओं ने सेना के अद्वितीय पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा में जुटे जवानों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। चिड़ावा की यह तिरंगा रैली इस भाव को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!