एम. डी. स्कूल चिड़ावा में कॉमर्स संकाय की शुरुआत, प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी विशेष तैयारी — अब छात्रों को नहीं जाना होगा बाहर

चिड़ावा, 2 मई 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) से मान्यता प्राप्त झुंझुनूं जिले के चिड़ावा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एम. डी. स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए शैक्षणिक सत्र 2025–26 से कक्षा 11 में कॉमर्स संकाय प्रारंभ करने की आधिकारिक घोषणा की है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ अब विद्यार्थियों को कॉमर्स स्ट्रीम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे C.A., C.S., ICWA, CUET, CLAT, IPMAT आदि की तैयारी का समग्र अवसर एक ही छत के नीचे मिलेगा।

Advertisement's
Advertisement’s

कॉमर्स फाउंडेशन क्लासेस की शुरुआत 5 मई से

विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि 5 मई 2025 से कॉमर्स फाउंडेशन क्लासेस की शुरुआत की जा रही है। इन कक्षाओं में अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों को प्रारंभिक प्रतियोगी तैयारी की दिशा में मार्गदर्शन देंगे, जिससे छात्रों की नींव मजबूत हो सके।

गुणवत्ता, अनुशासन और परिणामों में अग्रणी

एम. डी. स्कूल पहले से ही अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और उत्तम परीक्षा परिणामों के लिए क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखता है। अब कॉमर्स संकाय की शुरुआत से यह संस्थान छात्रों को शैक्षणिक व प्रतियोगी दोनों स्तरों पर सशक्त मार्गदर्शन देने में सक्षम हो गया है।

पोस्टर विमोचन समारोह का हुआ आयोजन

कॉमर्स संकाय की घोषणा के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद कॉमर्स स्ट्रीम से संबंधित पोस्टर का अनावरण किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन सुनील कुमार डांगी, समिति सदस्य समित डांगी, जयवीर सिंह भड़िया, अजीज खान, सुनील कुमार पायल, प्रदीप शर्मा, अमित बलवदा, अंकित शर्मा, ज्योति बलवदा, रमेश चंद्र अग्रवाल समेत कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

प्रबंधन का संदेश – अब छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

संस्थान ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब क्षेत्रीय छात्रों को कॉमर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एम. डी. स्कूल उन्हें घर के पास ही श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण, प्रतिस्पर्धी मार्गदर्शन और परीक्षा केंद्रित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!