Thursday, March 19, 2026
Homeचिड़ावाएम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में 2300 विद्यार्थियों ने योग शिविर में...

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में 2300 विद्यार्थियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया

चिड़ावा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन, झुंझुनूं रोड़ स्थित सभागार में 2300 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मेगा योग शिविर में हिस्सा लिया।

इस आयोजन में चैयरमैन सुनील कुमार डांगी ने योगासन जैसे कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीर्षासन आदि का प्रदर्शन कर योग की महत्ता को समझाया।

सुनिल कुमार डांगी ने कहा कि “नित्य योग करने से शरीर शारीरिक और मानसिक विकारों से मुक्त होकर सकारात्मक भाव से कर्मशील होता है।”

उन्होंने गीता का उद्धरण देते हुए कहा, “योग : कर्मसु कौशलम्” अर्थात् योग से कर्मों में कुशलता आती है।

निदेशिका समित डाँगी ने प्रकृति संरक्षण के लिए सभी अध्यापक और विद्यार्थियों से कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!