एडवोकेट मोनिका रिया चौधरी बनीं अटल भाजपा सहयोगी मंच की प्रदेश अध्यक्ष

झुंझुनूं, 6 दिसम्बर 2024: अटल भाजपा सहयोगी मंच ने एडवोकेट मोनिका रिया चौधरी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद पाण्डेय और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया के निर्देशानुसार की गई है।

मोनिका रिया चौधरी ने इस नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगी।

मोनिका रिया चौधरी के परिवार और दोस्तों ने इस खुशी के मौके पर मिठाई बांटी और उन्हें बधाई दी।

एडवोकेट मोनिका रिया चौधरी बनीं अटल भाजपा सहयोगी मंच की प्रदेश अध्यक्ष

मोनिका रिया चौधरी ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्योजी लाल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भगीरथ पिलानिया और प्रदेश प्रवक्ता विष्णु शर्मा का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!