चिड़ावा, 2 मई 2024: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ ने आज बख्तावरपुरा में वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा के छोटे भाई वीरेंद्र कटेवा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने योगेंद्र कटेवा और अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।

वीरेंद्र कटेवा का निधन बीते दिनों बीमारी के चलते हो गया था। वे 52 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्रीमती धनखड़ ने वीरेंद्र कटेवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रिश्ते में कटेवा परिवार के भांजे लगते हैं। श्रीमती सुदेश धनखड़ से पहले उनकी पुत्री कामना भी बख्तावरपुरा पहुंच कर वीरेंद्र कटेवा को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुकि हैं।

इससे पहले, झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेर सिंह नेहरा, पूर्व उपप्रधान बजरंग नेहरा, भाजपा चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़ सहित अन्य पार्षद और जनप्रतिनिधि भी शोक जताने कटेवा के पैतृक घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!