उदयपुरवाटी में साधारण सभा बैठक में विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार, पानी व सड़क समस्याओं पर जताई नाराजगी

उदयपुरवाटी, 24 अप्रैल 2025: पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में क्षेत्र की पेयजल और सड़कों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान माया गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान राम सैनी मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस बैठक में जलदाय विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर आड़े हाथों लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने इन विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और सड़क की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

विधायक ने इस मुद्दे पर झुंझुनू सीईओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई करें। साथ ही, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर रिपोर्ट तैयार कर झुंझुनू जिला कलेक्टर को भेजने के आदेश दिए गए।

बैठक में यह भी सामने आया कि सूचना के अभाव में कई सरपंच बैठक में नहीं पहुंच पाए। हालांकि, जो सरपंच उपस्थित रहे, उन्होंने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में व्याप्त जल संकट और जर्जर सड़कों की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रतिनिधियों ने मांग की कि इन मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पूर्व में हुई बैठकों के निर्णयों की समीक्षा भी की गई, जिसमें पाया गया कि कई मुद्दे अब तक अधूरे हैं।

पंचायत समिति नीमकाथाना के जिले से हटने के बावजूद कार्यालय भवन पर अभी भी ‘जिला नीमकाथाना’ लिखा होने पर भी नाराजगी जताई गई। इस पर झुंझुनू सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने जिले का नाम हटाकर जल्द ‘झुंझुनू’ अंकित किया जाए।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक भगवान राम सैनी ने कहा कि क्षेत्र में भीषण जल संकट व्याप्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाकर विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागों ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुमन सोनम, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मुकेश भूपेश, पंचायत समिति अधिकारी, झुंझुनू सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!