उदयपुरवाटी: चलती थार गाड़ी में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)। चंवरा किशोरपुरा रोड पर मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना किशोरपुरा के भेरूजी मंदिर के पास हुई। गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक थार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते गाड़ी आग की चपेट में आ गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि चालक और सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!