इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी की वेदांशी मान ने जीता गोल्ड

चिड़ावा, 12 जनवरी 2025: शहर के गोशाला रोड़ स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी की खिलाड़ी वेदांशी मान ने इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिले व एकेडमी का मान बढ़ाया है।

वेदांशी मान ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली आगामी कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफाई किया है।

Advertisement's
Advertisement’s

वेदांशी के अलावा एकेडमी के ऋषभ शर्मा व हर्ष कोठारी ने सिल्वर मेडल, अंकित मेहला व भव्य मेहला ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

एकेडमी संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने बताया कि 4 से 6 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत सहित विश्व की 30 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी की वेदांशी मान ने जीता गोल्ड

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर रामावतार मीणा ने भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!