Tuesday, March 3, 2026
Homeझुन्झुनूआसाम राइफल्स में नौकरी का झांसा: 12.50 लाख की ठगी, एक पुरुष...

आसाम राइफल्स में नौकरी का झांसा: 12.50 लाख की ठगी, एक पुरुष व एक महिला नोएडा से गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले में युवाओं को सरकारी नौकरी का चकमा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले ठग जोड़े को सिंघाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा से पकड़ लिया। आसाम राइफल्स में नियुक्ति का फर्जी कॉल लेटर बनाकर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी पंजाब-हरियाणा सहित ग्रामीण इलाकों के युवाओं को शिकार बना रहे थे।

ढाढोत कला निवासी मनीष कुमार ने पुलिस थाना सिंघाना में शिकायत दी कि उसके भतीजे को आसाम राइफल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपीयान सोमवीर सिंह निवासी कासनी, सुरजगढ़ और अंजु कुमारी निवासी पुरानी बस्ती, चिड़ावा ने 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। ज्वाइनिंग के लिए पहुंचने पर कॉल लेटर फर्जी निकला और ठगी का खुलासा हो गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। नारनौल, रेवाड़ी और दिल्ली में तलाश की गई और CCTV फुटेज खंगाले गए। अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली कि दोनों नोएडा में एक गर्ल्स होस्टल चलाकर फरार जीवन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

पूछताछ में सामने आया कि सोमवीर सिंह और अंजु कुमारी ने पहले रोहतक में डिफेंस एकेडमी खोलकर ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देना शुरू किया। दोनों अर्द्धसैनिक बलों में रसूख होने की बात कहकर लोगों का भरोसा जीतते उसके बाद मोटी रकम वसूल कर फरार हो जाते। ये लोग फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर तैयार करके युवाओं को धोखा देते। इन्होंने प्रकरण दर्ज होते ही रोहतक स्थित डिफेंस एकेडमी बंद कर दी और नोएडा में नया ठिकाना बना लिया।

गिरफ्तार होने से पहले दोनों नोएडा में गर्ल्स पीजी होस्टल चलाते हुए नए शिकार तलाश रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि अंजु कुमारी पूर्व में अपने पति पर दहेज का केस दर्ज करा चुकी है और अब सोमवीर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

अनुसंधान अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अब तक कितने युवाओं से ठगी की, इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है और कई और पीड़ित सामने आ सकते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!