समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025: वैश्णवी शर्मा ने रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय

नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 महिला टीम की प्रतिभाशाली गेंदबाज वैश्णवी शर्मा ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के 16वें मैच में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। यह कारनामा करने वाली वह इस टूर्नामेंट में पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

वैश्णवी का ऐतिहासिक ओवर

कुआलालुंपुर में आयोजित इस मैच में वैश्णवी ने पारी के 14वें ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने दूसरी गेंद पर नुर एन बिनती रोसलान (3) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगली ही गेंद पर नुर इस्मा दानिया बिनती मोहम्मद डेनियल को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया। अपनी घातक गेंदबाजी से लगातार तीसरे विकेट के लिए उन्होंने सिती नजवाह को क्लीन बोल्ड किया। इस ऐतिहासिक ओवर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ दी।

Advertisement's
Advertisement’s

वैश्णवी का घातक स्पैल

वैश्णवी ने पूरे मैच में कातिलाना गेंदबाजी की और केवल 5 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके चार ओवर में एक मेडन भी शामिल था। उन्होंने मलेशिया की कप्तान नुर दानिया स्यूहदा (1) और नुरीमन हिदाया को भी अपना शिकार बनाया। आयुषी शुक्ला ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3.3 ओवर में एक मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट लिए।

मलेशिया की टीम 31 रन पर ढेर

भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने मलेशियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मेजबान टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली मलेशियाई टीम मात्र 14.3 ओवर में 31 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने 10 विकेट से हासिल की आसान जीत

32 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए केवल 17 गेंदों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। गोंगाडी त्रिशा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। उनके साथ जी कमालिनी ने 5 गेंदों में एक चौका लगाकर नाबाद 4 रन बनाए।

Leave a comment

error: Content is protected !!