आईपीएल 2024 की नीलामी में गेराल्ड कोएत्ज़ी ने कहा, एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलना मेरे लिए एक बड़ा अवसर होगा, सीएसके उनके लिए 20 करोड़ तक की बोली लगाएगी

गेराल्ड कोएत्ज़ी: साउथ अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने आईपीएल ऑक्शन शुरू होने से ठीक पहले एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंडर में खेलने की इच्छा जाहिर की है. आपको बता दें कि गेराल्ड कोएत्ज़ी ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. वह भारतीय पिचों पर खेले गए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

गेराल्ड कोएत्ज़ी पर लगेगी बड़ी बोली

गेराल्ड तेज गेंदबाजी के साथ-साथ स्विंग भी कराते हैं, और ओपन और डेथ बॉलिंग के लिए स्पेशलिस्ट माने जाता है. गेराल्ड कोएत्ज़ी बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट्स लगाकर निचले क्रम में काफी योगदान दे सकते हैं. इस कारण आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर सभी टीमों की, और क्रिकेट फैन्स की नज़रें हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गेराल्ड कोएत्ज़ी इस बार के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. ऑक्शन से एक दिन पहले हुए मॉक ऑक्शन के दिन भी कोएत्ज़ी पर गुजरात टाइटन्स ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. ऐसे में इस खिलाड़ी पर आज 20 करोड़ रुपये तक की बोली भी लग सकती है.

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए होने वाला ऑक्शन आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस बार के ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों के नाम बोले जाएंगे, जिनमें से बोली सिर्फ 77 खिलाड़ियों के नाम पर लगेगी, क्योंकि सिर्फ इतने ही स्लॉट खाली बचे हैं, और उनमें से विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 30 स्लॉट बाकी हैं. इस बार के ऑक्शन में तेज गेंदबाजों की मांग सबसे ज्यादा होने वाली है, क्योंकि लगभग सभी टीमों को तेज गेंदबाजों की जरूरत है. ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, और गेराल्ड कोएत्ज़ी कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके लिए सबसे बड़ी बोली लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.

धोनी के अंडर खेलना चाहते हैं कोएत्ज़ी

इसी बीच रेवस्पॉर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक गेराल्ड कोएत्ज़ी ने कहा है कि, “अगर मुझे महेंद्र सिंह धोनी के अंडर में खेलने का मौका मिला तो यह मेरे लिए सबसे महान कप्तानों में से एक के अंडर खेलने और सीखने का बहुत बड़ा मौका होगा. सुपर किंग्स की फैमिली सच में काफी स्पेशल है. वो वाकई में काफी पॉवरफुल और शानदार फ्रेंचाइजी है”. कोएत्ज़ी का यह बयान साफ करता है कि उन्हें सीएसके के लिए खेलने का मन है. अब देखना होगा कि सीएसके आज होने वाले ऑक्शन में उनके लिए बोली लगाती है या नहीं.

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!