पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने और वहां कई दिन बिताने के बाद अंजू अब भारत लौट आई है। भारत लौटने से पहले और भारत लौटने के बाद जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा था कि अंजू पाकिस्तान क्यों गई थी? अंजू ने इस सवाल पर कई बार जवाब दिया है। इस सवाल को लेकर अंजू ने एक अलग बात बताई है। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही अरविंद के साथ उसका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था। अरविंद से मनमुटाव के बाद वो दुआ करती थी। दुआ में अंजू क्या मांगती थी, उसने खुद बताया है। अंजू ने बताया है कि अगर ऐसा होता तो वो पाकिस्तान ना जाती।
अंजू ने पति अरविंद के साथ रिश्ते बिगड़ने के बाद वो बहुत अकेली हो गई थी। अंजू ने बताया कि जब अरविंद के साथ उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था तब कोई उसे नहीं पूछता था। जब उसने पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से शाद कर ली तो सभी उसे विलेन बना दे रहे हैं। इस दौरान अंजू ने बताया कि जब अरविंद के साथ उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था तो वह दुआ करती थी कि उसे कोई अच्छा इंसान मिल जाए। अंजू ने कहा कि उसकी दुआ कुबूल हुई लेकिन वो पाकिस्तान में रहने वाला मिला।
ऐसा होता तो ना जाती…
अंजू ने बताया कि अरविंद के साथ रिश्ते खराब चल रहे थे। खराब चल रहे रिश्तों के बाद उसकी कोई नहीं सुनता था। दुआ मांगने के बाद उसकी दुआ कुबूल हुई और पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्ला से ऊपर वाले ने मिला दिया। अंजू का कहना है कि अगर उसे भारत में नसरुल्ला जैसा प्यार करने वाला मिल जाता तो वो पाकिस्तान कभी ना जाती।
क्या कर रही अंजू?
भारत लौटने के बाद अंजू के माता-पिता और उसके पति अरविंद ने उससे मुंह फेर लिया था। घरवालों के मुंह फेर लेने के बाद अंजू अब दिल्ली में किराए के घर में रह रही है। अंजू के साथ अंजू के बच्चे भी रह रहे हैं। अंजू का कहना है कि वो अपने बच्चों को पालने और उनको अच्छी जिंदगी देने के लिए जॉब करेगी और उनको एक अच्छी जिंदगी देगी।
कुछ महीनों पहले अंजू अपने पति अरविंद से झूठ बोलकर राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी। वहां जाकर अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली थी। नसरुल्ला से शादी करने के बाद अंजू एकबार फिर भारत लौट आई है। अब अंजू अपने बच्चों के साथ रही रही है।