Friday, March 6, 2026
Homeचिड़ावाअडूका गांव में रक्तदान शिविर: 65 युवाओं ने बढ़ाया मानवता का हाथ,...

अडूका गांव में रक्तदान शिविर: 65 युवाओं ने बढ़ाया मानवता का हाथ, मिला सम्मान

चिड़ावा: के अडूका गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं की जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जब 65 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। इस मानव सेवा अभियान ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है।

अडूका गांव में संतरा देवी और जगदीशप्रसाद स्वामी की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर की शुरुआत कै. विनोद काजला ने की। गौरक्षक मनोज स्वामी के मार्गदर्शन में पूरा दिन युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह नजर आया। 65 युवाओं ने रक्तदान कर चिड़ावा क्षेत्र में रक्त उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रक्तदान शिविर में आए प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप शास्त्री, धनखड़ गुर्जर, निर्मला देवी, श्रवण गुर्जर, रोहित कुमार, विजेंद्र जांगिड़, प्रताप मेघवाल, आनंद स्वामी, चंद्रपाल, रितिक कुमार, सुरेश मिस्त्री, सज्जन कुमावत, रोशन लाल, धर्मसिंह झाझडिया, रमेश स्वामी, सरजीत गुर्जर और शिवनारायण स्वामी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताकर युवा शक्ति को प्रेरित किया।

शिविर में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों से न केवल ज़िंदगियां बचती हैं, बल्कि लोगों में सेवा भाव भी बढ़ता है। सभी ने अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान शिविरों से जुड़ने का आग्रह किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!