पिलानी/ जयपुर: अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सनातन धर्म सम्राट श्री चक्रपाणि जी महाराज व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनीया की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक डाक्टर राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला को महासभा की सर्वोच्च कोर कमेटी के अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया ।
इसके साथ की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए अशोक कुमार योगी , पत्रकार विनोद गौतम, जवाहरलाल जाट व भागीरथ सिंह पिलानियां को कोर कमेटी के सदस्य मनोनीत किए । प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनीया ने डाक्टर राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला व मनोनीत सदस्यों का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता व सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण निश्चित रूप से अखिल भारत हिन्दू महासभा अपने उद्देश्यों को पूरा करेगी ।
अपने मनोनयन पर डाक्टर झेरलीवाला ने पूज्यनीय सनातन धर्म सम्राट श्री चक्रपाणि जी महाराज व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनीया का आभार व्यक्त किया ।
उनके मनोनयन पर राजस्थान ब्रहामण गौड़ महासभा के संरक्षक शिवचरण पुरोहित, अध्यक्ष पवन शर्मा , युवा अध्यक्ष ललित जोशी , समाजसेवी एडवोकेट नरेश शर्मा व श्री श्याम सेवा समिति पिलानी के व्यवस्थापक अरूण भौमिया बिल्लू एवं सगठन के सभी जिला अध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने बधाई संदेश प्रेषित किए ।घर पर खुशी का माहौल है





