सूरजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति और उनके योगदान पर हुई चर्चा
सूरजगढ़, 9 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समिति के कार्यालय में प्रधानाचार्या सुमन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान महिला अधिकारों और उनके संघर्षों पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों ने नारी सशक्तिकरण पर रखे विचार
कार्यक्रम में लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, ब्रह्माकुमारी मंजू, वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया, जगदेव सिंह खरड़िया और बाबूलाल बडगूजर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर महिला आंदोलन की अग्रणी क्रांतिकारी महिलाओं को याद किया गया और उनके संघर्षों से सीख लेने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति को समर्पित है।
महिला शक्ति सम्मान और काव्य पाठ की प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार ने काजड़ा सरपंच मंजू तंवर को “सरोजिनी नायडू राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया।
इसके अलावा, कवयित्री नीलम मुकेश वर्मा और मंजू ठोलिया ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जबकि अलका बोयल ने राजस्थानी गीत पर नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
सम्मानित महिलाएं
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन वर्मा, मंजू ठोलिया, नीलम मुकेश वर्मा, अंजू गांधी, ब्रह्माकुमारी मंजू, सुदेश खरड़िया, अलका बोयल, ज्योति सोलंकी, प्रिया, सोनिया और सारिका सहित कई अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गणमान्य लोग रहे उपस्थिति
इस कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, उप सरपंच राकेश मनीठिया, मनोहर लाल जांगिड़, शिवदान सिंह भालोठिया, राजपाल सिंह फौगाट, सुनील गांधी, दरिया सिंह गुरावड़िया, सतीश गांधी, विकास मारवाल, सुरेश सिंघल, गोल्डन गर्ल सुदेश खरड़िया, संजू, प्रिया, सोनिया और सारिका सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया, जबकि समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।