अयोध्या जा कर राम लला के दर्शनों के लिए राम भक्तों के लिए चलाई गई आस्था स्पेशल ट्रेन से पिलानी के राम भक्तों का पहला जत्था रविवार रात को रवाना हुआ।

विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के जत्थे की रवानगी से पहले स्थानीय संघ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिसके बाद जत्थे में शामिल कार्यकर्ताओं को विधिवत तिलक लगा कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। पिलानी से संगठन के विनोद जांगिड़, बुधराम, वीरेंद्र सिंह, दीपक सोनी व बलवान आदि ने परिवार सहित रामलला के दर्शन हेतु पिलानी से प्रस्थान किया।

विनोद जांगिड़ ने इस अवसर पर कहा कि राम मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से रामभक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन केन्द्र सरकार की अभिनव पहल है। संगठन के दीपक सोनी ने कहा कि लाखों राम भक्तों के इस स्वप्न को साकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव साधुवाद के पात्र हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड विस्तारक अभिषेक, सत्यवान, रजत, सुभाष, रोहिताश्व, अनिल, प्रमोद आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस दौरान अयोध्या के लिए रवाना हुए राम भक्तों ने श्रीराम के जयकारों से माहौल को राम मय बना दिया।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!