Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूराउमावि कुतुबपुरा का वार्षिक उत्सव: भामाशाह व विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित

राउमावि कुतुबपुरा का वार्षिक उत्सव: भामाशाह व विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित

व्याख्याता निर्मला राव ने भेंट किया स्कूल के लिए स्मार्ट टीवी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुतुबपुरा में आज वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया थे जबकि विशिष्ट अतिथि CBEO कैलाश चंद्र अरड़ावतिया थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान विरेन्द्र सिंह ने की।

अतिथियों ने दीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह ने अतिथियों का फूलमाला, शॉल, साफा ओढ़ाकर स्वागत किया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर व्याख्याता निर्मला राव ने विधार्थीयों के लिए संस्था को स्मार्ट टीवी भेंट किया।

संस्था की ओर से कार्यक्रम में मेधावी व होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय को समय-समय पर आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों को भी माल्यार्पण कर सम्मान पत्र प्रदान किये गए।

कार्यकम का संचालन व्याख्याता विजेन्द्र कुमार व शशिकांत शर्मा ने किया। स्टाफ सदस्य निर्मला, मंजू धींवा, सुनीता, मेहताब, मंजू जांगिड़, कृष्णा, सुमन वर्मा, राधेकान्त सैनी, कैलाशचन्द्र व राहुल कुमार ने अभूतपूर्व सहयोग किया।

समारोह में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह मण्ड्रेला, रोहिताश्व धांगड़ पंस सदस्य, कमलेश कुमार मिश्रा उपकोषाधिकारी चिड़ावा, सुरेश कुमार पायल प्रधानाचार्य, मूलचन्द राजोरिया प्रधानाचार्य, आभा शर्मा पीईईओ धत्तरवाला, जयसिंह झाझड़िया, सुरजाराम जांगिड़, दयाराम बुडानिया, सम्पत सिंह बारहठ, गोपीचन्द जांगिड़, होशियार सिंह पावड़िया, जुगलाल जाखड़ सहित स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!