Wednesday, July 23, 2025
Homeराजस्थानभारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी के खिलाफ FIR, गहलोत ने असम...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी के खिलाफ FIR, गहलोत ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा पर साधा निशाना

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली रवाना होने से पहले जयपुर में एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज हो गई है। कांग्रेस नेता देशभर में विरोध करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा के फैसले की निंदा कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अशोक गहलोत ने ऐतिहासिक यात्रा बताया और मौजूदा हालात पर नाराजगी जताई।

यात्रा को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जा रहा है

अशोक गहलोत ने कहा कि इस यात्रा को जिस तरह से डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जा रहा है। वह और भी ज्यादा परेशान करने वाला है। क्योंकि यह सब कुछ एक मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा है। गहलोत ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री को इशारे-इशारे में आड़े हाथ लिया और कहा कि यह अधिकार किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को भी नहीं है कि वह पुलिस को निर्देश देकर किसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए। गहलोत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस प्रकार के निर्देश देने लग जाएंगे, तो फिर दुश्मनी निकालने के लिए कोई भी ऐसा कर सकता है।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल

Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!