भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मेघालय का पाइनएप्पल खाकर राहुल गांधी बोले

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंच चुकी है. इससे पहले सोमवार (22 जनवरी) को यह यात्रा असम से मेघालय पहुंची थी. मेघालय पहुंचने के दौरान रास्ते में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गाड़ी रास्ते में रोककर अनानास का स्वाद चखा. इस अनानास को राहुल गांधी ने दुनिया का सबसे बेस्ट पाइनएप्पल बताया. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए भी कुछ अनानास पैक करा लिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनानास के बारे में बात करते हुए कहा कि हम जिस दौरान मेघालय में ड्राइविंग कर रहे थे, तब गाड़ी बीच रास्ते में रोककर मैंने यहां अनानास का स्वाद चखा. उन्होंने बताया कि यहां एक मां और बेटी सड़क के किनारे अनानास बेच रही थीं. अनानास के स्वाद की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि मैंने इससे पहले कभी इतना स्वादिष्ट अनानास नहीं खाया…इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मां सोनिया को फोन किया और कहा कि मैं आपके लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन अनानास ला रहा हूं.

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे सवाल करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा स्वाद वाला अनानास पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध क्यों नहीं है, और राज्यों के किसानों को इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में बेचने से लाभ क्यों नहीं हो रहा है?’

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:- व्हाट्सअप चैनल


स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a comment

error: Content is protected !!