चिड़ावा के राजीव हॉस्पिटल में उत्सव सा माहौल: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन हॉस्पिटल में हुआ 7 बच्चों का जन्म

2 बच्चों का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से प्रेरित होकर रखा गया

अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखिल विश्व में राम भक्त मुदित हैं और अपने आराध्य की स्तुति में लीन हैं। चहुंओर रामलला की पूजा अर्चना का दौर जारी है। प्रचण्ड राम लहर में चिड़ावा के राजीव हॉस्पिटल में भी आज उत्सव का माहौल है।

आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजीव हॉसीपिटल में 7 बच्चों का जन्म हुआ है जिनमें चार लड़के व तीन लड़कियां हैं। सभी नवजात व उनकी माताएं स्वस्थ हैं और प्रसन्न हैं।

इस पावन पर्व पर अस्पताल निदेशक डॉ. राजीव कटेवा और डॉ. सुमन मान कटेवा ने मिठाई बाँट कर सभी का स्वागत किया और इस दिवस को पर्व की तरह मनाया। डॉ. राजीव कटेवा ने बताया कि आज जन्में 7 बच्चों में से दो लड़कों का नाम भी परिजनों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर रखा गया है।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!