भाजपा नगर मंडल चिड़ावा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99 जयंती सुशासन दिवस के रूप में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में मनाई।
पत्रकार डॉ. शंभू पवार ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर चर्चा की। पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों तथा सुशासन पर अपने विचार व्यक्त किये।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर पूर्व प्रधान व जिला मंत्री सुनीता स्वामी, रिंकू शर्मा, नगर महामंत्री व पार्षद मदन डारा, पार्षद योगेंद्र कटेवा, गंगाधर सैनी, देवेंद्र सैनी, युवा मोर्चा के मोहित तामड़ायत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, पूर्व पार्षद अशोक पुजारी, मुकेश जलिंद्रा, सुनील छिप्पी, विजय महारानियां, पवन शर्मा, राजेश वर्मा, सुभाष शर्मा ओजटूवाले, राहुल सोलंकी, नवनीत शर्मा, अशोक शर्मा, अरुण दाधीच, जितेंद्र स्वामी, सुनील जांगिड़, विकास खंडेलवाल, मुंशी तंवर, मनोज शर्मा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।