Monday, August 4, 2025
Homeझुन्झुनूबांसवाड़ा में सरकारी स्कूल की अध्यापिका के साथ मारपीट और अभद्रता के...

बांसवाड़ा में सरकारी स्कूल की अध्यापिका के साथ मारपीट और अभद्रता के विरुद्ध शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय विडियापाडा,( बांसवाड़ा ) की अध्यापिका के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार के संबंध में आज राजस्थान शिक्षक सियाराम जिला शाखा झुंझुनू के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर झुंझुनू को दिया गया।

शिक्षक संघ सियाराम जिला शाखा झुंझुनू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कुलहरी, प्रदेश कार्यकारिणी संरक्षक रणवीर गोदारा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री उम्मेदसिंह डूडी के नेतृत्व में बांसवाड़ा की संस्था प्रधान कल्पना यादव के साथ एक असामाजिक तत्व द्वारा विद्यालय में जूते से मारपीट करने तथा अभद्र व्यवहार करने के विरोध में जिला कलेक्टर झुंझुनू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने घटना का पुरजोर विरोध करते हुए ऐसे तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने हेतु टास्क फोर्स का गठन करने व अलग से शिक्षा सुरक्षा हेतु टीचर्स प्रोटेक्शन एक्ट का निर्माण करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबेन्द सिंह बिजारणिया, रिछपाल सिंह बाबल, विजेंद्र सिंह महला, शेर सिंह, सरोज धायल, आरिफ मोहम्मद ,संदीप कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह बिजारणिया, विकास शर्मा, राम सिंह राहड़, राजेश सहित अनेक पदाधिकारी व शिक्षक संघ सियाराम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!