Tuesday, November 3, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 03 नवंबर 2026 (मंगलवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 03 नवंबर 2026 (मंगलवार)

Good morning
Good morning

1– पीएम मोदी बोले- चुनौतियों के बावजूद भारत की ग्रोथ मजबूत, कोविड हो या पश्चिम एशिया संकट, 140 करोड़ भारतीयों ने देश को संकट से निकाला।

2– शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते, सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती, असली संसद में कभी नहीं बनेंगे।

3– ‘फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस’, BJP के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में बोले अमित शाह

4– राहुल बोले- मोदी विदेशी मदद से पीएम बने, अब भी बने हुए; भाजपा अध्यक्ष बोले- विदेशी ताकतें देश अस्थिर करना चाहती हैं, राहुल इस्तेमाल हो रहे

5– RSS के 3 साल का एजेंडा तय…5 मुद्दों पर फोकस, जेन-जी आंदोलन पर आंबेकर बोले- देशहित में होना चाहिए; महिलाओं- युवाओं को जोड़ने पर भी चर्चा

6– सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी को बेवकूफ-निकम्मा कहना अपराध नहीं, ये पति का स्वभाव बताता है; दहेज केस में कोर्ट बिना सबूत बलि का बकरा न बनाएं

7– विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें दूर तक दिखीं; रिहायशी इलाका खाली कराया गया; आग टैंक तक ही सीमित, दूसरे हिस्सों को खतरा नहीं

8– अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया

9– शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, हालत स्थिर, लेकिन हॉस्पिटल में ही रहेंगे; 85 साल के नेता कैंसर सर्वाइवर हैं

10– NCP अजित गुट ने विलय की अटकलें खारिज कीं, अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बाद पार्टी में मतभेद की खबरें आई थीं

11– दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे, अस्पताल-वृद्धाश्रम जैसे साइलेंस जोन में रोक, सुप्रीम कोर्ट ने लगातार दूसरे साल परमिशन दी

12– एक्टर इमरान खान ने हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, आगे से नहीं लेंगे CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा

13– श्रीनगर के सांसद पार्टी और सांसदी से इस्तीफा देंगे, कहा- सरकार ने धारा 370 पर वादे पूरे नहीं किए; नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायक अल्टीमेटम दे चुके

14– हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े बयान पर विवाद के बाद कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी; दी सफाई।

15– रिलायंस के शेयर में 6 साल बाद सबसे बड़ी तेजी, एक दिन में 12% चढ़ा, मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ बढ़ा; ब्रोकरेज फर्म्स का ₹1,840 का टारगेट।

16– चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र तट से टकराया, हवा की रफ्तार 110 km/h; ओडिशा में 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया; 30 फ्लाइट्स भी कैंसिल।

17– अमेरिका मिड टर्म चुनाव आज- रिपब्लिकन के गढ़ में डेमोक्रेट्स आगे, ट्रम्प की घटती लोकप्रियता से पार्टी को झटका; महंगाई से नाराज वोटर।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!