
1– कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल; बारिश से बचने घुसी भीड़, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल
2– कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
3– चोरबागान हादसे का चश्मदीद बोला- मां को सामने मरते देखा, दावा- आयोजकों ने पंडाल गिरने की आशंका जताई, इससे भगदड़ मची; 2 दिन पहले ही बेस्ट पंडाल अवॉर्ड मिला
4– लद्दाख में स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन आज, CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट होंगे; याचिका लगाने जम्मू-श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा
5– CJI बोले- असहमति के साथ सम्मान जरूरी, फैसला देने से पहले सुनें: NLSIU समारोह में शामिल, 3 महीने पहले यहां के लॉ स्टूडेंट्स ने विरोध किया था
6– दीपके को 24 घंटे के अंदर जमानत, नेहा बोरा भी रिहा; SIR के खिलाफ कांग्रेस की 1 नवंबर को रैली, पुलिस से इजाजत मिली
7– सीजेपी का आंदोलन : अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, दोबारा शांति बॉन्ड भरने के बाद किए गए रिहा
8– राहुल ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत का VIDEO शेयर किया, कहा- इनके साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक, यह आवाज दबाने की साजिश
9– कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 अक्तूबर को गोवा के मडगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 22 सितंबर से शुरू हुई पार्टी की 28 दिवसीय ‘गोय राखोन यात्रा’ का समापन होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस ने जमीन, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गोवा की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दे उठाए। यह अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश है
10– रिजिजू बोले- विपक्षी नेता ओवैसी से सीखें, वे समझदार; मस्क विवाद पर असदुद्दीन ने कहा था- मोदी से 100 मतभेद, मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता
11– प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से, कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल
12– कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30% तय, 9 नवंबर से रिटेल कीमतें 70 फीसदी तक घटने की उम्मीद,मरीजों के 2500 करोड़ रुपए सालाना बचेंगे
13– दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट से पक्षी टकराया, आगे का हिस्सा डैमेज, टेकऑफ करते समय हादसा
14– डांडिया इवेंट में लाइटिंग लगा आर्च गिरा, 2 की मौत, हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, 14 स्टूडेंट घायल
15– प्रियागोल्ड बिस्किट में जानवरों का चोकर, डोडला के दूध में डिटर्जेंट, किशमिश में पेस्टीसाइड मिला; FSSAI ने 3 कंपनियों पर केस दर्ज कराया
16– HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, दूसरी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़ी; एसेट क्वालिटी सुधरी, एडवांस-डिपॉजिट में डबल डिजिट ग्रोथ
17– बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सकी टीम इंडिया
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।




