Wednesday, October 7, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार)

Good morning
Good morning

1– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही के दिन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। तब से 2014 तक नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मई 2014 से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। सत्ता में उनके 25 साल पूरे होने पर आज अलग-अलग राज्यों में भाजपा सेवा ज्योति कलश यात्रा निकालेगी

2– गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम से निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। गृह मंत्री इसके साथ ही वाराणसी में भी सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी भी शामिल होंगे

3– राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा, 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला

4– किंग्सवे कैंप से हुई राहुल-प्रियंका की रिहाई, बोले- एक भी देशद्रोही को नहीं बख्शा जाएगा

5– राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया, हिरासत के लिए बस में बैठाया, तो उतरकर आकाशवाणी ऑफिस में घुसे; 8 घंटे डटे रहे

6– बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा 83.26% वोटिंग मदुरंतकम में, सबसे कम 76.20% नगांव में दर्ज; 9 अक्टूबर को रिजल्ट

7– सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

8– मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर इंडिया गुट के सांसदों के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग के बयान का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक किसी राजनीतिक दल ने औपचारिक मुलाकात का अनुरोध नहीं किया था

9– भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने दिनभर दावा किया कि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि आयोग ने स्पष्ट किया कि उसे इंडी गठबंधन या कांग्रेस पार्टी की ओर से बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला था। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को भी इसी तरह की जानकारी सामने आई कि किसी राजनीतिक दल से बैठक के लिए औपचारिक अनुरोध नहीं मिला था।

10– नए वायुसेना प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा थे, 20 प्रकार के फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव

11– शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- दलबदल संवैधानिक पाप, चुनाव आयोग दोनों को अलग-अलग निशान दे सकता था; 4 साल से चल रहा विवाद

12– पंजाब CM के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, चंडीगढ़-मोहाली, संगरूर भी पहुंची टीमें; भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई नहीं की थी

13– तुरंत बंद कीजिए… होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद MEA का दो टूक संदेश, 11 भारतीय घायल

14– गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया, इंस्टाग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा

15– भूकंप: उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके, 4.9 रही तीव्रता, चमोली में था केंद्र,रात 10:24 बजे उत्तराखंड से दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

16– दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा

17– वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में भर्ती; जांच के आदेश

18– महाराष्ट्र: खरीफ की फसलें चौपट, 92 गांवों में पेयजल संकट; सूखे से राज्य के किसान बेहाल

19– भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज खत्म होगी। बैठक के बाद पॉलिसी से जुड़े फैसलों को ऐलान किया जाएगा। फरवरी 2023 के बाद क्या पहली बार रेपो रेट में कोई बदलाव होगा, इस पर सभी की नजर है? पिछले साढ़े तीन साल से रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर है।

20– अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित, आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया

21– इंडिगो टिकट आज से महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ाया, घरेलू उड़ानों में 1300, इंटरनेशनल में 10 हजार रुपए तक ज्यादा देने होंगे; 6 महीने में तीसरी बढ़ोतरी

22– कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; टीम इंडिया की टी-20 में लगातार 10वीं जीत

23– भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!