
1– चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे’, CJI बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को मंजूरी नहीं दी; EC ने कहा था- इजाजत मिली
2– यूपी में भाजपा के आठों राज्यसभा कैंडिडेट नए, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम नहीं; राज्यपाल गंगवार की बेटी को टिकट
3– पूर्व CJI गवई बोले-विचाराधीन मामले पर बयान मर्यादा के खिलाफ, जस्टिस भुइयां ने कहा था- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी
4– दिल्ली- चुनाव आयोग का आज घेराव, 19 दल शामिल होंगे, संसद से ECI मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था
5– आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
6– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की है। बदलाव की जरूरत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े मुद्दों पर यह वैश्विक संस्था अब प्रभावी फैसले लेने में काफी हद तक नाकाम हो रही है। साढ़े चार साल से अधिक समय से चल रहे यूक्रेन-रूस संघर्ष और खाड़ी देशों के टकराव का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त राष्ट्र इस समय गतिरोध में फंसा हुआ है
7– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में बेड़ा सहायता जहाज-1 (फ्लीट सपोर्ट शिप-1) का जलावतरण करेंगे। वह बेड़ा सहायता जहाज-5 की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही वह उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन की गोलियथ क्रेन का उद्घाटन भी करेंगे
8– ‘फॉर्म-6 में कॉमा, फुल स्टॉप तक नहीं बदला’, EC ने राहुल के पोस्ट का किया फैक्ट चेक, बताया- भ्रामक
9– ममता बनर्जी का तीन अस्पतालों को कानूनी नोटिस, पूछा- मेरी मेडिकल रिपोर्ट शुभेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंची; 2021 में व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार किया था
10– प.बंगाल की दो सीटों पर आज उपचुनाव, 15 साल में पहली बार ममता न सीएम-विधायक, न उम्मीदवार; तमिलनाडु-असम-पुडुचेरी में भी वोटिंग
11– GST-काउंसिल की मीटिंग 7 की जगह 8 अक्टूबर को होगी, ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दूसरी बार टली; GST कानून में सुधार की तैयारी
12– ‘फॉर्म-6 में कॉमा, फुल स्टॉप तक नहीं बदला’, EC ने राहुल के पोस्ट का किया फैक्ट चेक, बताया- भ्रामक
13– महाराष्ट्र: संभाजी महाराज के वंदन में बना विश्व रिकॉर्ड; तुकाराम मुंढे भारत के रॉकस्टार, अमेरिका में हुई तारीफ
14– अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने महाराष्ट्र कैडर के दबंग आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के बारे में अपने पहले पन्ने पर छापा है और उन्हें उनके काम करने के अंदाज के कारण रॉकस्टार बताया है। अखबार ने लिखा, रात के खाने पर लोग उनका सम्मान करते हैं जबकि रेस्टोरेंट के मालिक उनसे डरते हैं। अखबार ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) कमिश्नर मुंढे की खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए तारीफ की है।
15– सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया, बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला
16– जियो-प्लेटफॉर्म्स 21 अक्टूबर को भारत का सबसे बड़ा IPO लाएगी, कंपनी ₹37.7 हजार करोड़ जुटाएगी, हुंडई का रिकॉर्ड टूटेगा
17– लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई, पायलट ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा; रास्ता बदलकर लंदन लौटी, वजह साफ नहीं
18– नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा मिलिट्री-प्लेन क्रैश, 25 यात्री और 7 क्रू सवार थे; नदी के पास गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




