Saturday, June 21, 2025
Homeराजस्थानसरदारशहर में पूर्व विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के स्मारक पर तोड़-फोड़: गमले...

सरदारशहर में पूर्व विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के स्मारक पर तोड़-फोड़: गमले और दीवार पर लगे शीशे तोड़े, 2 नाबालिगों सहित 3 को पुलिस ने हिरासत में लिया

सरदारशहर में तारानगर रोड़ पर स्थित पूर्व विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के समाधि स्थल पर शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। पूर्व विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा राजस्थान के कद्दावर नेता रहे हैं और वे सरदारशहर के वर्तमान विधायक अनिल कुमार शर्मा के पिता हैं।

सुबह तोड़-फोड़ की घटना सूचना तेजी से फैली, जिसके बाद बड़ी संख्या में पं. शर्मा के समर्थक स्मारक स्थल पर पहुंचे और घटना पर रोष व्यक्त किया। मामले को लेकर पं. भंवरलाल शर्मा के परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की गई है। असामाजिक तत्वों ने ने सिर्फ वहां तोड़-फोड़ की, बल्कि पं. भंवरलाल शर्मा की प्रतिमा को पहनाई गई पगड़ी को भी उन्होंने नुकसान पहुंचाया। यही नहीं जाति विशेष के पक्ष में स्मारक स्थल की दीवारों पर नारे भी लिख दिए।

घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई पुलिस टीम के साथ स्मृति स्थल पर पहुंचे और स्मारक स्थल का बारीकी से जायजा लिया। कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने बताया कि इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है। विप्र फाउंडेशन ने भी घटना की निन्दा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद तोड़-फोड़ करने वाले तीन जनों को डिटेन किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक युवक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट बताया जा रहा है, जबकि 2 नाबालिगों को भी इस घटना में निरुद्ध किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!