Tuesday, June 2, 2026
Homeचिड़ावारघुनाथपुरा में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, RPL 2026 के उद्घाटन पर उमडे़...

रघुनाथपुरा में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, RPL 2026 के उद्घाटन पर उमडे़ खेल प्रेमी

चिड़ावा: रघुनाथपुरा के क्रिकेट मैदान में आयोजित रघुनाथपुरा प्रीमियर लीग (RPL) 2026 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूरे मैदान में उत्साह, जोश और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

Advertisement's

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जयसिंह माठ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Advertisement's

आयोजन समिति के अनुसार रघुनाथपुरा प्रीमियर लीग 2026 में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Advertisement's

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹31,000 तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement's

उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति सदस्य बसंत चौधरी, समाजसेवी जयचंद, रतन खैरवा, बलराम खैरवा, विजय, विकास, जयकरण, पुष्पेंद्र, विक्रम, सुरेंद्र, रवींद्र रेपसवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह सांखला, भाजपा कार्यालय मंत्री राजू मराठा, विक्रम गुर्जर और धर्मपाल गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

Advertisement's

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन का संकल्प दोहराया। आयोजन के पहले ही दिन मैदान में दिखे उत्साह ने प्रतियोगिता को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाया।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!