Tuesday, May 19, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में सनसनी: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, प्रेम संबंध...

चिड़ावा में सनसनी: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, प्रेम संबंध टूटने के बाद अवसाद में होने की चर्चा

चिड़ावा: शहर में युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। बगड़ निवासी आनंद नायक का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक के अवसाद में होने की चर्चा सामने आ रही है।

Advertisement's

मृतक की पहचान बगड़ निवासी आनंद नायक पुत्र मधुसूदन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement's

जानकारी के अनुसार मृतक का बड़ा भाई पिलानी रोड स्थित भाजपा के एक नेता के पुराने मकानों में किराए से रहता है। बताया जा रहा है कि आनंद रविवार रात अपने बड़े भाई के पास आया था। सोमवार को कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार आनंद पिछले करीब एक साल से उड़ीसा निवासी एक महिला के साथ रह रहा था। करीब एक महीने पहले महिला उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से युवक मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगा था। प्रारंभिक तौर पर इसी तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement's

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई, लेकिन देर शाम तक परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं पहुंच सके। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।

Advertisement's

युवक की आत्महत्या की खबर फैलते ही चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!